दो साल और खेलना चाहता हूं- लसिथ मलिंगा

श्रीलंकाई टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान लसिथ मलिंगा ने अपने रिटायरमेंट को लेकर यू-टर्न लिया है। मलिंगा ने मार्च में कहा था कि वो अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड ट्वंटी20 के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे, हालांकि अब उन्होंने कहा है कि वो दो साल और खेल सकते हैं। अगले साल अक्टूबर में आईसीसी वर्ल्ड ट्वंटी20 ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है।

मलिंगा ने मार्च में कहा था कि वो ऑस्ट्रेलिया में अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड ट्वंटी20 के बाद संन्यास लेना चाहते हैं। इस फॉरमैट में श्रीलंका के कप्तान 36 साल के मलिंगा ने हालांकि अब कहा कि वो आगे भी खेल सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘टी20 में चार ओवर ही डालने हैं और मुझे लगता है कि मैं इसमें खेल सकता हूं। बतौर कप्तान मैंने दुनिया भर में इतने टी20 मैच खेले हैं कि मुझे लगता है कि दो साल और खेल सकता हूं।’ उन्होंने कहा कि वो श्रीलंका क्रिकेट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं कि वो आईसीसी वर्ल्ड ट्वंटी20 में कप्तान होंगे या नहीं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.