#MAHARASHTRA : अब अंतिम चरण में है सरकार बनाने की प्रक्रिया..

#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर एनसीपी और कांग्रेस की बैठक होगी। इस बैठक के बाद महाराष्ट्र में सरकार गठन का रास्ता साफ होगा। मुंबई में कांग्रेस-NCP की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मुंबई में कल तीनों दलों की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम, मंत्रिमंडल गठन समेत अन्य मुद्दों पर बात होगी। उन्होंने कहा कि एनसीपी और कांग्रेस पर सभी मुद्दों पर बातचीत हुई।

कांग्रेस कार्यकारिणी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें शिवसेना के साथ महाराष्ट्र में गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार सीडब्ल्यूसी ने शिवसेना संग गठबंधन को हरी झंडी दे दी है। कार्यकारिणी की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “हमने सीडब्ल्यूसी को महाराष्ट्र की हालिया राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि राकांपा से बात चल रही है। उन्होंने कहा, “कल (बुधवार) राकांपा के साथ बैठक हुई और आज मैं यह वार्ता जारी करूंगा और मुझे लगता है कि आखिरकार हम कल (शुक्रवार) मुंबई में निर्णय ले लेंगे।” वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक से सकारात्मक परिणाम आए हैं और हमें उनमें से अंतिम निर्णय लेने हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सीब्ल्यूसी ने चुनाव पूर्व भाजपा के सहयोगी शिवसेना से गठबंधन को हरी झंडी दे दी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकाजुर्न खड़गे ने कहा, “हमने सीवीसी को राकांपा से अपनी बातचीत की जानकारी दे दी है।” पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चचार् के लिए आज दोपहर में फिर मिलेंगे और उसके बाद शुक्रवार को शिवसेना से बात करने के लिए मुंबई रवाना होंगे। तीनों पार्टियों की शुक्रवार को मुंबई में एक बैठक प्रस्तावित है, जहां गठबंधन की घोषणा हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading