#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र में सरकार के गठन पर शिवसेना ने शुक्रवार को कहा है कि आज सरकार बनाने का दावा करना मुश्किल है। बैठक के बाद तय होगा कि दावा कब करना है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि तीनों दलों ने तय कर लिया है कि शिवसेना का ही मुख्यमंत्री पांच साल तक रहेगा। महाराष्ट्र को मजबूत मुख्यमंत्री मिलेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता, किसानों आदि की इच्छा है कि इस बार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ही बनेंगे।


