इंडियन आइडल से निकाले गए अनु मलिक

सोना महापात्रा ने केंद्रीय महिला और बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को ओपन लेटर लिखकर अनु मलिक के मामले दखल देने की अपील की। स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा था कि उनका मंत्रालय भारत में सभी यौन अप’राधियों की डिजिटल सूची बना रहा है, ताकि नियोक्ताओं को जब कभी जरूरत हो, कर्मचारियों की पृष्ठभूमि जांच सकें।

सोना ने ये पत्र गुरुवार दोपहर को लिखा और शाम होते-होते ये खबर आ गई कि अनु मलिक को इंडियन आइडल 11 से बाहर निकाल दिया गया है। सोना ने स्मृति ईरानी का शुक्रिया अदा करते हुए ऐसे संस्थानों को लेकर सवाल किया है, जो से’क्शुअल है’रेसमेंट के आ’रोपियों को काम दे रहे हैं।

add34705114622545758763.jpg

उन्होंने लिखा- ‘प्रिय स्मृति ईरानी जी, मैं यौन अपराधियों को पकड़ने की इस पहल के लिए आपका धन्यवाद देती हूं लेकिन उन संगठनों के बारे में क्या, जो इसके बावजूद उन्हें काम पर रखते हैं? Sony TV ने अनु मलिक के खि’लाफ कई महिलाओं की गवाही को अनदेखी कर उन्हें नेशनल टीवी पर इंडियन आइडल में यंगस्टर्स के प्रोग्राम के लिए जज बनाया है

क्या यौ’न उ’त्पीड़न और हमले की कहानी बताने वाली कई महिलाओं की आवाज के कोई मायने नहीं रखती? क्या सोनी टीवी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए?’

इंडिया टुडे.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनु मलिक अब सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 से बाहर हो चुके हैं। वहीं उनकी जगह शो में अब कौन लेगा इस बारे में कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading