#AGRA : अगले साल से दोगुना हो जाएगा ताजमहल का टिकट

#UP #INDIA : ताजमहल सहित जिले के सभी स्मारकों का दीदार महंगा होने जा रहा है। पथकर सलाहकार समिति ने इन स्मारकों पर पथकर में वृद्धि करने का प्रस्ताव तैयार किया है। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के अधिकारियों का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। वहां से सहमति मिलते ही टिकट दर में वृद्धि कर दी जाएगी। जनवरी 2020 में नई दरें लागू हो सकती हैं।

ताजमहल सहित सभी स्मारकों से लिए जाने वाले पथकर से पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाती हैं। पर्यटकों को पुरातत्व विभाग का टिकट खरीदना होता है और आगरा विकास प्राधिकरण पथकर का टिकट देता है। अब तक स्मारकों पर पुरातत्व विभाग की टिकट दर अधिक थी और पथकर कम था। एडीए ने पथकर की दरों को बढ़ाकर एएसआई के बराबर करने का प्रस्ताव किया था। पथकर सलाहकार समिति की तीन अक्तूबर की बैठक में स्वीकृति दे गई थी।

अब एक सप्ताह में सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों का मानना है कि शासन की सहमति में कम से एक माह का समय लग सकता है। इसलिए उम्मीद है कि नई दरों को नए वर्ष में ही लागू किया जाएगा। हालांकि टिकट दरों में वृद्धि का प्रस्ताव शासन में पहले भी जा चुका है। तब शासन से सहमति नहीं मिली थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading