बेईमान अफ़सरशाही से परेशान ईमानदार सिपाही : तेजस्वी

PATNA : बिहार में पुलिस विद्रोह को लेकर अब राजनीति भी तेज होने लगी हैं. इस पूरे मामले में एक ओर जहां बिहार सरकार और पुलिस महकमा सकते में है वहीं अब इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो चुकी है. पटना पुलिस में सिपाही विद्रोह की इस घटना को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार  नीतीश सरकार पर हमला कर रहे है.

पटना में ट्रेनी महिला पुलिस सिपाही की उदयन अस्पताल डेंगू से हुई मौत के विरोध में पटना में पुलिस लाइन में हुए सिपाहियों के विरोध को लेकर तेजस्वी ने बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया है. तेजस्वी ने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार को सीट शेयरिंग में लगे रहने और बिहार पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है. तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर हमला करते हुए बिहार के हलातो को लेकर अपने ट्वीट में लिखा कि यहां कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है.

तेजस्वी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘हे भगवान! ये क्या हो रहा है बिहार में? बिहार के गृहमंत्री नीतीश कुमार सीट शेयरिंग में व्यस्त है। और पुलिस अब अपराधियों को पकड़ने की बजाय आपस में ही झगड़ रही है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ठीक ही कहा है,” बिहार के हालात भयावह और डरवाने है”। All is not Well

वहीं तेजस्वी ने अगले ट्वीट में कहा कि बिहार में पुलिस बग़ावत कर रही है. सिपाहियों ने SP-DSP को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. नीतीश की नाक के बाल कुछ उच्च पुलिस अधिकारी पुलिस बल में कार्यरत ग़रीबों और किसानों के बेटियों और बेटों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे है. उन्होने कहा कि बिहार में अपराधी राज है. ईमानदार सिपाही बेईमान अफ़सरशाही से परेशान है.

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह उस समय अचानक हंगामा मच गया, जब उदयन अस्पताल में ट्रेनी महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गयी. कहा जा रहा है कि उसे डेंगू हो गया था. उनके सहकर्मियों का आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी अपने इलाज के लिए छुट्टी मांग रही थी. लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही थी. आज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

अपनी महिला साथी की मौत की खबर सुनकर ट्रेनी पुलिसकर्मियों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वे लोग भूल गये कि उन पर सुरक्षा की बड़ी जिम्मेवारी है. इसे भूलते हुए वे अपने सीनियर अधिकारियों पर हाथ ही नहीं छोड़ा, बल्कि सरकारी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया. हालात तब और बिगड़ गये, जब ट्रेनी पुलिसकर्मी पब्लिक पर भी पथराव करने लगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading