
PATNA : लालू प्रसाद य़ादव के भीतर मचे घमासान पर सबसे बडी खबर सामने आ रही है. लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर कर दी है. तेजप्रताप यादव ने पटना सिविल कोर्ट में अर्जी दायर कर दी है. तलाक की अर्जी दायर करने के बाद तेजप्रताप अपने पिता से मिलने रांची रवाना हो गये हैं. इस मामले का केस नम्बर 1208/2018 है.

पटना सिविल कोर्ट में दायर याचिका में तेजप्रताप ने कहा है कि वे अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ नहीं रहना चाहते हैं. दोनों के बीच आपसी तालमेल नहीं है, ऐसे में कोर्ट तलाक की अनुमति दे. हम आपको बता दें कि इसी साल 12 मई को तेजप्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी. ऐश्वर्या राय पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं. उनके पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं. दोनों के बीच अनबन की खबर पहले से ही आ रही थी. दोनों के बीच हाथापाई की भी खबर एक बार उड़ी थी. लेकिन लालू-राबडी परिवार ने इस खबर को साजिश का हिस्सा करार दिया था.

