पिलानी (राजस्थान) स्थित केंद्र सरकार की प्रयोगशाला (केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान) ने बैटरी लगे ई-क्रैकर (पटाखों का इलेक्ट्रॉनिकी स्वरूप) बनाए हैं। इन पटाखों से आम पटाखों की तरह आवाज़ व रोशनी भी निकलेगी लेकिन ये प्रदूषणरहित होंगे। प्रयोगशाला के निदेशक शांतनु चौधरी ने बताया कि ई-क्रैकर में लगी बैटरी को रिचार्ज कर इन्हें दोबारा इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।