“क्या हम जनादेश के खुले अप’हरण के दौर में पहुंच चुके हैं?” – प्रियंका गांधी

#MAHARASHTRA #INDIA : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने और उसके बाद के राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या देश अब “जनादेश के खुले अपहरण ” के दौर में पहुंच चुका है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में (संवैधानिक) संस्थाओं और संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ”महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली और उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली।” प्रियंका ने सवाल किया, “क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके हैं?” गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। इसके बाद से शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा अपने विधायकों को मुंबई के अलग अलग होटलों में रखे हुए है। भाजपा की सरकार बनने को लेकर इन तीनों दलों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading