#DELHI #INDIA : दिल्ली सरकार के 1030 स्कूलों में कक्षा छठी से 10वीं तक के शिक्षकों के 3,825 पद खाली हैं। इन कक्षाओं के लिए स्वीकृत शिक्षकों की संख्या 33,397 है, जिसमें स्थायी शिक्षक सिर्फ 17,695 हैं जबकि 11,877 अतिथि अध्यापक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं।

भाषा के अनुसार, ज़र्फ एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मंजर अली की ओर से दायर आरटीआई आवेदन के जवाब में शिक्षा निदेशालय ने बताया है कि सरकारी स्कूलों में विभिन्न अहम विषयों के शिक्षकों की कमी के साथ-साथ प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य के काफी पद भी खाली पड़े हैं।

आरटीआई के जवाब में शिक्षा निदेशालय ने बताया कि 25 सितंबर 2019 तक अंग्रेजी विषय के टीजीटी के शिक्षकों के 704 पद खाली हैं जबकि कुल स्वीकृत पदों की संख्या 5462 है। दिलचस्प है कि 5462 पदों में से स्थायी शिक्षक केवल 2614 हैं और अतिथि शिक्षकों की संख्या 2144 है।
