गूगल ने भारत में स्मार्ट स्पीकर्स की रेंज को बढ़ाते हुए अपने नया प्रोडक्ट गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर लॉन्च कर दिया है। गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर को इसी साल अक्टूबर में पिक्सल 4 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था।

गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर की भारत में कीमत 4,499 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। बता दें कि गूगल नेस्ट मिनी दो साल पहले लॉन्च हुए गूगल होम मिनी का अपग्रेडेड वर्जन है।

नए स्मार्ट स्पीकर को लेकर शानदार साउंड और फास्ट परफॉर्मेंस का दावा किया गया है। इसमें मशीन लर्निंग चिप है। गूगल नेस्ट मिनी चॉक और चारकोल कलर वेरियंट में मिलेगा।