Swiggy डिलीवरी ब्वॉय की नसीहत पर भ’ड़की गायिका

तमिल की प्रसिद्ध गायिका चिनमयी श्रीपदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चिनमयी ने सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किए हैं। दरअसल हाल ही में स्विगी के एक डिलीवरी ब्वॉय ने एक महिला के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा था कि वो उनके सामने गलत तरीके से कपड़े पहने हुए सामने आईं। अब इस मुद्दे में चिनमयी भी आ गई हैं।

स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय के ट्वीट पर महिला ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय ने घर पर आकर खाना देते हुए नसीहत दी कि उन्हें घर पर भी शॉल पहननी चाहिए। इस मुद्दे पर महिला ने स्विगी को ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ‘ स्विगी क्या आप अपने कर्मचारियों को कह सकते हैं कि वो सिर्फ अपने काम से काम रखें।

आपको एक डिलीवरी ब्वॉय ने मुझसे, मेरे ही घर पर कहा कि मुझे घर पर भी शॉल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका क्या मतलब है, क्या तमीज भी हमें ही उनको सिखानी पड़ेगी।’

add2

इसके साथ ही महिला ने लिखा कि, ‘ये होते कौन हैं मुझे बताने वाले कि मुझे क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। वो भी मेरे ही घर पर।’ चिनमयी का ट्वीट वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने चिनमयी को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इसके बाद महिला ने एक ट्वीट में लिखा था, ‘मैं हर उस शख्स को ब्लॉक कर दूंगी जो भी इस मुद्दे का मजाक उड़ाएगा।’ इस पूरे मामले पर चिनमयी ने उस महिला के समर्थन में आते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, ‘ जो आदमी महिलाओं की छाती को घूरते हैं, ऐसा लगता है कि बचपन में उन्हें ठीक से स्तनपान नहीं कराया गया है’

add3

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading