बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म दबंग 3 के साथ उनकी दूसरी आने वाली फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ का भी टीजर रिलीज हुआ था। सलमान खान के फैंस और सिनेप्रेमियों में फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया था, लेकिन अब खबर है कि फिल्म राधे के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस भिड़ गए हैं।

दरअसल,फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ में ‘भाई’ और ‘हीरो’ को लेकर सलमान खान के फैंस के बीच विवाद हो गया है। खबर है कि सलमान खान के फैंस में शामिल लड़कों को जहां फिल्म के नाम के साथ भाई शब्द पसंद आ रहा है तो वहीं सलमान की फैन लड़कियां भाई की जगह हीरो बोल रही हैं।

इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि कई लड़कियों ने राधे के नाम के साथ हीरो शब्द इतना इस्तेमाल किया कि रविवार को सोशल मीडिया पर फिल्म के नाम के साथ हीरो हैशटैग करने लगा। सलमान खान के फैंस की बीच राधे फिल्म के नाम को लेकर इतना विवाद बढ़ गया है कि निर्देशक प्रभुदेवा को इसका नाम तक बदलना पड़ सकता है।