सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्रिटीज कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं, जिसपर फैन्स कभी तारीफ करते हैं। तो कभी ट्रोल कर देते हैं। ऐसे में कई बार ये सेलेब्स चुप्पी साधे रहते हैं तो कई बार ऐसे जवाब देते हैं कि ट्रोलर्स की बेलती ही बंद कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है टीवी एक्ट्रेस माही विज के साथ। माही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पहले तो ट्रोलर का शिकार हुईं।
उसके बाद उन्होंने ट्रोलर को करारा जवाब भी दिया। बीते दिन बिग बॉस 13 के वीकेंड के वार में टीवी एक्ट्रेस माही विज अपने पति जय भानुशाली के साथ नजर आई। उनके साथ कंटेस्टेंट आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड अकांक्षा पुरी, शेफाली के पति पराग और आसिम के भाई उमर भी मौजूद थे।

ये सभी लोग घर के अंदर अपने सदस्यों को रिप्रेजेंट करने पहुंचे थे। माही ने इस दौरान की एक तस्वीर अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा की थी।
इस तस्वीर स्टोरी पर एक यूजर ने रिप्लाय करते हुए लिखा ‘शर्म कर मोटी’। इसके बाद माही ने भी इस ट्रोलर को करारा जवाब दिया। माही ने इसका एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा ‘क्या तुम जैसे इडियट को जन्म देने के बाद तुम्हारी मां एकदम पतली थी? कुछ भी बोलने से पहले सोचो क्योंकि तुम अपनी मां को रिप्रेजेंट कर रहे हो।’
माही यहीं नहीं रुकीं उन्होंने एक और पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मुझसे यह मत पूछो कि मैं कैसी मां हूं। काश मैं भी तुम्हारी मां से पूछ पाती कि तुम कैसी औलाद हो।’
