कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पाण्डे की आगामी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का गाना अंखियों से गोली मारे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये गाना गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म दूल्हे राजा का रीमिक्स वर्जन है।

इसी बीच मशहूर अभिनेता गोविंदा का इस गाने पर रिएक्शन आया है। नए रीमिक्स वर्जन को कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर पर फिल्माया गया है। गोविंदा के करीबी ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए बताया है कि उन्हें ‘अखियों से गोली मारे’ का रीमिक्स वर्जन पसंद नहीं आया है।

सूत्र के अनुसार गोविंदा अखियों से गोली मारे रीमिक्स वर्जन को फ्री पब्लिसिटी नहीं देना चाहते हैं। उनके अनुसार कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे गाने के पेस से वाकिफ नहीं थे और उन्हें पता ही नहीं था कि गाने का रिदम क्या है।’