भारत के संविधान को अंगीकृत हुए आज 70 साल पूरे हो गए हैं। 26 नवंबर 1949 को देश के संविधान को संविधान सभा द्वारा स्वीकार किया गया था।
हालांकि ये संविधान स्वीकृति के दो महीने बाद 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था, जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
संविधान की स्वीकृति और इसके क्रियान्वयन के बीच दो महीने का समय इसके अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद और अच्छी तरह पढ़ने के लिए लिया गया था।