Hyundai Aura सेडान दिसंबर में होगी लॉन्च

कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै मोटर्स ने एलान किया है कि वह अपनी सेडान कार को अगले महीने लॉन्च करेगी। नई कार का नाम Hyundai Aura होगा। साथ ही यह नई कार सब-4 मीटर सेडान कार होगी। इस कार मुकाबला होंडा अमेज, मारुति डिजायर से होगा।

add34705114622545758763.jpg

ह्यूंदै अपनी इस कार Hyundai Aura को अगले महीने 19 दिसंबर को लॉन्च करेगी। वहीं इसे तीन इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह भी खबरें हैं कि कंपनी अपनी मौजूदा सब-4 मीटर सेडान कार Hyundai Xcent को बंद नहीं करेगी और इसे भी उसी के साथ बेचा जाएगा।

add2

रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai Aura में बीएस6 मानक वाला इंजन मिलेगा, जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल होगा। कंपनी इस कार में Grand i10 Nios का 1.2 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन लगाएगी। वहीं इस कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है, जो संभवतया 100 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क देगा। यही इंजन ह्यूंदै वेन्यू में भी दिया गया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.