बिहार के सारण जिले में इस दिन हो रहा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन

बिहार के छपरा ( सारण) जिले में 3-4 दिसंबर के बीच अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन का नाम सारण अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2019 रखा गया है। छपरा में पहली बार आयोजित होने वाले इस फिल्म समारोह के ब्रांड अंबेसडर जाने-माने अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र हैं। सारण अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2019 में करीब 8 देश अपनी फिल्मों के साथ शिरकत करेंगे।

समारोह के दौरान कुल आठ देशों की चालीस फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा जो की अलग-अलग कैटेगरी जैसे डाक्यूमेंट्री , शार्ट फिक्शन, एनीमेशन और ट्राइबल की होंगी।

add34705114622545758763.jpg

समारोह में फिल्मों के बीच प्रतियोगिता होगी और इसमें ज्यूरी बोर्ड में वरिष्ठ फिल्म स्कॉलर श्री अमृत गांगर, फिल्मकार व लेखक धीरज मिश्र और अंतर्राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त लद्दाखी फिल्मकार स्टेनजीन दोरजी होंगे।

बता दें कि छपरा में हो रहे अपने आप में पहला में ये एक विशेष कार्यक्रम है जिसमें देश की बात करें तो – हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार, केरल पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि प्रदेशों की प्रतिभागिता है और विदेशों की बात करें तो – ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ईरान, इस्राइल, बांग्लादेश, स्पेन आदि की स्वतंत्र फिल्मों की प्रतिभागिता हुई है।

add2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading