टीवी इंडस्ट्री के रोमांटिक कपल में शुमार वत्सल सेठ और इशिता दत्ता 28 नवंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह कपल इस दिन को और भी खास बनाने के लिए मालदीव में एक साथ समय गुजारने वाला है। दोनों 28 नवंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।

मालदीव रवाना होने से पहले वत्सल ने सालगिरह को खास बनाने की योजना के बारे में विस्तार से बातचीत की। उनके मुताबिक, ‘यह बहुत ही खास दिन है। हम एक बार शादी करते हैं जिसके बाद इसका जश्न मनाना और साथ तय कर चुके सफर को याद करना बेहद जरूरी है।
इशिता के साथ अब तक का सफर काफी सुहावना रहा है।’ वत्सल के अनुसार, ‘हम दोनों को ही मालदीव का समुद्र और वहां का वातावरण काफी पसंद है। हमारे अनुसार ऐसे खास दिन को सेलिब्रेट करने का इससे अच्छी जगह हो ही नहीं सकती है।’
