TVS ने Apache RTR 160, Apache RTR 160 4V और RTR 200 बाइक्स की लॉन्च

देश की तीसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी TVS ने Apache RTR 160, Apache RTR 160 4V और RTR 200 बाइक्स लॉन्च की हैं। इन बाइक्स में BS6 उत्सर्जन मानकों वाला इंजन दिया गया है। कंपनी ने इन बाइक्स में कई बदलाव भी किए हैं।

कंपनी पिछले कुछ महीनों से नई Apache RTR 160 और Apache 160 4V के BS-6 इंजन पर काम कर रही थी। बाइक में फ्यूल इंजेक्शन की भी सुविधा दी गई है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट को भी शामिल किया गया है।  इसमें नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी जोड़ा जा सकता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर से भी लैस है।

add3

Apache RTR 160 में 159.7सीसी का दमदार एयर कुल्ड इंजन दिया गया है। यह बाइक 8,500 आरपीएम पर 15 पीएस की अधिकतम पावर और 6,500 आरपीएम पर 13 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं, Apache 160 4V में लगा इंजन 8,000 आरपीएम पर 16.28 पीएस का पॉवर और 6,500 आरपीएम पर 14.8 एनएम का टॉर्क जनरेट है।

वहीं कंपनी ने Apache RTR 200 में पांच स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है। यह बाइक 8,500 आरपीएम पर 20.5 पीएस का पावर 7,500 आरपीएम पर 16.8 एनएम का टॉर्क देता है।
add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading