अपनी आगामी फिल्म पानीपत के प्रमोशन के लिए नजर आ रहीं कृति सेनन का नया लुक एक बार फिर से चर्चा बटोर रहा है।

फिल्म के प्रमोशन के लिए मुम्बई में नजर आईं कृति सेनन का लुक जबरदस्त है। ब्राउन रंग के थाई हाई गाउन के साथ हैवी ज्वैलरी को पहना गया है। जिसमें कृति का लुक बेहद आकर्षक है।
गले में भारी-भरकम कुंदन हार और हाथों में ढेर सारे महारानी स्टाइल कंगन पहन नजर आईं कृति ने काले रंग की स्ट्रैपी सैंडिल पहन रखी थी।