#MAHARASHTRA : आज 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे उद्धव ठाकरे

#MAHARASHTRA #INDIA : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार (28 नवंबर) को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। वह मनोहर जोशी और नारायण राणे के बाद इस पद पर काबिज होने वाले शिवसेना के तीसरे नेता हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होने के एक महीने बाद ठाकरे (59) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उद्धव ठाकरे मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 6:40 बजे के करीब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए शिव सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार हैं। ठाकरे की तरफ से सरकार के गठन का दावा किये जाने के बाद राज्यपाल बी के कोश्यारी के कार्यलय की तरफ से एक पुष्टि पत्र जारी की गई है। राज्यपाल के कायार्लय ने मुंबई के शिवाजी पार्क में समारोह में शपथ ग्रहण समारोह की अनुमति देते हुए इसके लिए तिथि की पुष्टि की है।

चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद राज्य में नये राजनीतिक समीकरण देखने को मिले। चुनाव नतीजे आने के तुरंत बाद ठाकरे ने सहयोगी दल भाजपा को मुख्यमंत्री पद साझा करने के अपने वादे की याद दिलाई। लेकिन भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने इससे इनकार कर दिया कि ऐसा कोई वादा भी किया गया था। इससे नाराज ठाकरे ने सरकार गठन को लेकर भाजपा के साथ वार्ता रोक दी और कहा कि वह झूठा कहा जाना बर्दाश्त नहीं कर सकते।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading