बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म वीर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान बॉलीवुड में कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाईं इसके बावजूद भी वो बड़ा नाम बनकर उभरीं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जरीन ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया जो उनके वजन को लेकर आलोचना करते हैं।ट्रोलर्स को जवाब देते हुए जरीन खान ने कहा कि अब वो इन बातों से परेशान नहीं होतीं, उन्होंने हैंडल करना सीखा लिया है।

वो बॉडी और लुक का मजाक बनाने वालों को इग्नोर कर देती हैं। जरीन ने कहा कि करियर के शुरुआती दौरा में उन्हें फेलियर्स का सामना करना पड़ा लेकिन अब उन्होंने इससे ल’ड़ना सीख लिया है। जरीन ने कहा कि कई लोगों ने अलोचना कर उन्हें असहज करने की कोशिश की।
स्कूल के दिनों ही उन्होंने मजाक उड़ाने वालों को जवाब देकर मुंह बंद कराना सीख लिया था। जरीन ने कहा, ‘हमें ऐसे निगेटिव लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। मैं एक चौड़े स्ट्रक्चर वाली इंसान हूं और मैं अपनी हड्डियों को काट नहीं सकती।’
