गूगल ने दावा किया है कि भारत में करीब 500 लोगों पर साइबर अ’टैक हुआ है और गौर करने वाली बात यह है कि यह साइबर ह’मला सरकार की जानकारी में हुआ है। गूगल ने अपने एक बयान में कहा है कि साल 2019 में जुलाई से अगस्त के बीच करीब 500 लोगों पर सरकार समर्थित साइबर ह’मला हुआ है।

गूगल ने यह भी कहा है कि इसी तरह का ह’मला भारत के अलावा 149 देशों में भी हुआ है। हालांकि गूगल ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस साइबर हमले में नु’कसान हुआ है या नहीं।
गूगल ने इसकी जानकारी देते हुए अपने ब्लॉग में कहा है कि जैसे ही हमें पता चलता है कि किसी यूजर पर सरकार के इशारे पर साइबर अ’टैक होने वाला है तो हम यूजर्स को इसकी चेतावनी देते हैं।
