बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Thakur) के लोकसभा (Lok Sabha) में दिए गए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह देश के संसद के इतिहास में एक दुखद दिन है।
उन्होंने प्रज्ञा की विवादित टिप्पणी का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘आ’तंकवादी प्रज्ञा ने आ’तंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।’ गौरतलब है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को कार्यवाही से हटा दिया गया।


