मोटोरोला का पहला पॉपअप कैमरे वाला स्मार्टफोन मोटोरोला वन हाइपर तीन दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। मोटोरोला वन हाइपर की लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन ब्राजील में किया गया है।

मोटोरोला वन हाइपर की स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 32 मेगापिक्सल का पॉपअप सेल्फी कैमरा होगा। इस फोन में 64 मेगापिक्स का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा।

इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा। मोटोरोला वन हाइपर की संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से भी बढ़ाया जा सकेगा।