स्टनर अभिनेत्री अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ अपनी अगली फ्लिम का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं, अगर उनकी नवीनतम लुक की बात करें तो हॉट स्टाइल और बोल्ड अंदाज से अनन्या का फैशन गेम दिन पर दिन मजबूत होता जा रहा है।

हाल में अनन्या आने वाली फिल्म का प्रमोशन करने के लिए इंडियन आइडल के सेट पर ब्रालेट सूट पैंट में पहुंचीं। अनन्या ने काले रंग के बीडेड पैंट सूट में सबको चौंका दिया, क्योंकी अनन्या ने पैंट सूट को शर्ट और टॉप नहीं बल्कि एक ब्रालेट के साथ मैच किया था।

अनन्या के हॉट अवतार को एमी पटेल ने स्टाइल किया है। अनन्या ने पब्लिक डिजायर से सिल्वर हील्स के साथ लुक को एक्सेसराइज किया। यूजर्स ने ‘कैप्शन की तरह फैशन भी बकवास है’ जैसे कमेंट किए।