राखी ने कहा, महाराष्ट्र के सीएम के लिए मैं बहुत त’ड़प रही हूँ, यूजर ने कहा- ‘बहन मुंबई का CM कब से होने लगा’

महाराष्ट्र में महीने भर चली सियासी उठापटक के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार शाम शिवाजी पार्क में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। इस बीच बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने उन्हें लेकर बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि उनके डीएनए में ही राजनीति है। राखी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा है कि महाराष्ट्र के सीएम के लिए मैं बहुत तड़प रही हूं। मैं पहले दिन से चाहती हूं कि उद्धव ठाकरे जी मुख्यमंत्री बने। पवार साहब और ठाकरे जी अच्छी सरकार बनाएं। राखी ने आगे कहा ठाकरे जी के सीएम बनने से मराठियों और सभी जातियों के लिए अच्छा होगा।

add34705114622545758763.jpg

पवार साहब ने जो भी फैसले लिए वो काफी अच्छे थे। उन्होंने अपनी टीम से कई बुरे लोगों को निकाल दिया। हालांकि यूजर्स ने राखी को इस वीडियो के लिए ट्रोल कर दिया।

एक यूजर ने लिखा- बहन मुंबई में कब से मुख्यमंत्री बनने लगे। मुख्यमंत्री पूरे राज्य का होता है।

एक अन्य ने लिखा- कुछ मालूम तो है नहीं फालतू में बड़बड़ करती रहती हो।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.