मेष
सकारात्मक-शत्रु पराजित होंगे। शत्रु दमन और शमन का योग बन रहा है। बुजुर्ग व्यक्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। नकारात्मक -थोड़ा विचलित महसूस करेंगे। उहापोह की स्थिति रहेगी। प्रेम-थोड़ी दूरी सम्भव है। व्यवसाय-मध्य। सेहत-मध्यम।उपाय-सूर्य को जल दें।
वृषभ
सकारात्मक-समस्या से उबर जाएंगे। नकारात्मक -संतान पक्ष से समस्या हो सकती है। पढ़ने-लिखने में व्यवधान पड़ सकता है। बचकर चलने की आवश्यकता है। आपके लिए असमंजस की स्थिति है।प्रेम -प्रतिकूलता बनी हुई है। भावुकता से बचें।व्यवसाय -मध्यम स्थिति है। सेहत-मध्यम रहेगी।
उपाय-हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन
सकारात्मक– अंत में सब ठीक हो जाएगा।
नकारात्मक-घरेलू सुख बाधित रहेगा। तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन सकती है। कलहकारी स्थितियों का निर्माण हो रहा है। बचकर चलने की जरूरत है। प्रेम -नरम-गरम। व्यवसाय -अच्छा रहेगा।
सेहत-मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।
कर्क
सकारात्मक-घोर पराक्रमी बने हुए हैं। हर व्यक्ति कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। नकारात्मक -अपनों, भाई, मित्रों के स्वास्थ्य या किसी अन्य बात को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। प्रेम-उर्जावान बने रहेंगे। व्यवसाय-ठीक रहेगा। सेहत-ठीक रहेगी।
उपाय-लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह
सकारात्मक-भाग्य साथ देगा। नकारात्मक -कुटुम्बों को लेकर थोड़ी उलझन महसूस कर सकते हैं या आपसे ही कोई ऐसा कदम उठ जाएगा जिसकी वजह से समस्या हो सकती है। प्रेम -अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय -धन की स्थिति खराब होने के संकेत हैं। वाणी और निवेश में बचकर चलने की जरूरत है।
सेहत-बेहतर रहेगी। उपाय-सूर्य को जल दें।
कन्या
सकारात्मक-बुद्धि से समस्या का समाधान कर लेंगे।नकारात्मक-असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। सकारात्मक, नकारात्मक, नकारात्मक थोड़ा ज्यादा महसूस करेंगे। बचकर चलने की आवश्यकता है।
प्रेम-नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यवसाय-ठीक रहेगा।
सेहत-ठीक रहेगी। उपाय-भगवान गणेश की वंदना करें।

तुला
सकारात्मक-वाणी के साधक बने हुए हैं। इसके सद्पयोग से लाभ मिलेगा। नकारात्मक-हर तरह की उर्जा का हस होने का संकेत है। राजनीतिक, मानसिक, शारीरिक हर तरह से कमजोरी दिख रही है।
प्रेम-अच्छा समय है। व्यवसाय-रुपए-पैसे की कमी महसूस हो रही है। सेहत-ठीक रहेगी। कभी-कभी कमजोरी का अनुभव करेंगे। उपाय-शनिदेव की वंदना करें।
वृश्चिक
सकारात्मक-आय के नवीन स्रोत बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नकारात्मक-भ्रामक समाचार मिल सकता है।
प्रेम-ठीक स्थिति रहेगी। व्यवसाय-मध्यम से अच्छा
सेहत-मध्यम से अच्छी स्थिति रहेगी।उपाय-सूर्य को जल दें।

धनु
सकारात्मक-अब धीरे-धीरे बेहतर स्थिति में आ रहे हैं। शासन-सत्ता से लाभ मिलेगा। नकारात्मक -अच्छी स्थिति है लेकिन अभी भी थोड़ा बचकर चलने की आवश्यकता है। प्रेम-प्रेम में दूरी रहेगी। व्यवसाय -मध्यम सेहत-ठीक रहेगी।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।
मकर
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। नकारात्मक-थोड़े संघर्ष की स्थिति अभी भी बनी हुई है। प्रेम-नरम-गरम रहेगा।व्यवसाय -ठीक रहेगा। सेहत-प्रतिकूल समय चल रहा है। ध्यान देने की आवश्यकता है। उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

कुंभ
सकारात्मक -शुभता बनी रहेगी। नकारात्मक -अष्टम भाव में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। हर तरह की स्थितियां प्रतिकूल चल रही हैं। प्रेम, संतान, शासन-सत्ता पक्ष हर पहलू पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम-नरम-गरम। व्यवसाय-उतार-चढ़ाव रहेगा।सेहत-ठीक रहेगी। उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।
मीन
सकारात्मक-शुभ अवसर आएगा। नकारात्मक -कन्फ्यूज रहेंगे। प्रेम-मध्यम स्थिति रहेगी।
व्यवसाय– रोजगार के कई अवसर मिलेंगे। थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ें। सेहत-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्कता है। उपाय-पीले चंदन का तिलक लगाएं।