शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस बीच कई हिंदी सिनेमा के स्टार्स ने उद्धव ठाकरे को बधाई दी है।
बॉलीवुडअभिनेता और बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘सबसे अपेक्षित, प्रतीक्षित और योग्य सरकार के शपथ ग्रहण के दिन और हमारे पारिवारिक मित्र, महाराष्ट्र के बागडोर संभालने के लिए बाला साहेब ठाकरे के योग्य बेटे उद्धव ठाकरे को बधाई हो!’

समाजवादी पार्टी की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने कहा, ‘ठाकरे परिवार से हमारा गहरा और पुराना रिश्ता है। उद्धव को मुख्यमंत्री बनने पर मैं हार्दिक बधाई देती हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि ठाकरे महाराष्ट्र की भलाई के लिए काम करेंगे। खासतौर से वो किसानों के हितों और युवाओं को रोजगार देने के लिए काम करें, ये मेरी चाहत है।’
अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा- ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर उद्धव ठाकरे को बहुत बधाई और मेरे दोस्त आदित्य ठाकरे को भी बहुत बधाई।’
