#BIHAR #INDIA : केन्द्रीय मंत्री व लोजपा संरक्षक रामविलास पासवान ने कहा कि 2005 में हमारे 29 विधायक जीते थे। पार्टी ने अल्पसंख्य मुख्यमंत्री की शर्त रखी थी। लालू प्रसाद मुसलमान को मुख्यमंत्री बना देते तो आज उनकी सरकार होती। इसके बाद उनकी सत्ता तो गई ही जेल भी चले गए।

कहा कि हमने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देंखे हैं। कभी किसी को धोखा नहीं दिया। लालू प्रसाद जब से जेल गए हैं हमने उनके बारे में एक शब्द नहीं कहा। हम सभी पुराने नेताओं को कहते हैं दूसरी पीढ़ी को मौका दें। लालू जी जेल में हैं, तेजस्वी, तेजप्रताप, मीसा जिसको चाहे उसको जिम्मेदारी सौंप दें। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि जो मेहनत करेगा उसी को टिकट मिलेगा। सदस्यता अभियान इसका आधार होगा।

स्वच्छ पानी के लिए बीआईएस अनिवार्य हो
रामविलास पासवान के कहा कि घर-घर नल जल ही नहीं बल्कि लोगों को स्वच्छ पानी मिलना चाहिए। पानी की स्वच्छता के लिए बीआईएस का मानक है। इस मानक को अनिवार्य किया जाए हम इसके पक्ष में हैं। यदि किसी को स्वच्छ जल नहीं मिले तो वह कोर्ट तक जा सकें ऐसी व्यवस्था हो।
