एपल के चीफ डिजाइन ऑफिसर जॉनी इवे ने आधिकारिक तौर पर एफल को अलविदा कह दिया है। इवे ने इसी साल जून में एपल को छोड़ने का फैसला लिया था।। जॉनी को फोन के डिजाइन की दुनिया का शहंशाह कहा जाता है।

इसके अलावा इन्हें Guru Jonathan Ive के नाम से भी जाना जाता है। जॉनी ने एपल में 27 साल की तक सेवाएं दी है। जॉनी इवे ने 1992 में एपल के डिजाइन विभाग में ज्वाइन किया था। Jony Ive ने एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स के साथ भी काम किया है।

स्टीव जॉब्स के कार्यकाल में जॉनी बतौर सिनीयर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंड्स्ट्रियल डिजाइन काम कर चुके हैं। एपल में जॉनी की हैसियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जॉनी इवे के इस्तीफे के बाद एपल को शेयर बाजार में 63 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।