अस्पताल में लता मंगेशकर से मिलने पहुंचे उद्धव ठाकरे

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर करीब ढ़ाई हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी लता दीदी से मिलने अस्पताल पहुंचे।

add34705114622545758763.jpg

लता दीदी को खराब सेहत के कारण चलते उन्हें 11 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में जाकर लता मंगेशकर की सेहत का हाल जाना।

लता दीदी को सांस में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वो अस्पताल में एडमिट हैं। बीते दिनों उनकी भतीजी रचना शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया था।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading