#UP #INDIA : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर शनिवार सुबह कानपुर पहुंचे। राष्ट्रपति का विशेष विमान कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर सुबह करीब 9:30 उतरा। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने उनका स्वागत किया।

अब राष्ट्रपति यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए प्राणवीर सिंह इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) जाएंगे जहां आयोजित इंटरनेशनल कान्फ्रेंस में वह हिस्सा लेंगे। पीएसआईटी से वह सीधे छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे। यहां आयोजित एल्युमिनाई मीट में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1:40 बजे सीएसजेएमयू इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में दस लोगों के साथ लंच करेंगे।

कुछ देर विश्राम करने के बाद शाम 4 बजे उनका काफिला नगर निगम के लिए रवाना होगा। नगर निगम में शाम 4:10 से 4:40 बजे के बीच आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगे। शाम 5:05 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। करीब 55 मिनट रेस्ट के बाद 6 बजे परिवार, रिश्तेदारों के साथ चाय पर मुलाकात करेंगे। इस दौरान करीब 80 लोग होंगे। रात 8 बजे डिनर करेंगे। रविवार सुबह 9 बजे से 10 बजे तक शहर के लोगों से भेंट के बाद चकेरी एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे।
