#AUS_VS_PAK : टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले सातवें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने वॉर्नर

Australia vs Pakistan, 2nd Test at Adelaide: डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले सातवें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। वॉर्नर ने पाकिस्तान के साथ यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच में नाबाद 335 रन बनाए। डेविड वॉर्नर के अलावा टेस्ट मैचों में डॉन ब्रैडमैन (334, 304), आरबी सिम्पसन (311), आरएम कूपर (307), मार्क टेलर (334 नाबाद), मैथ्यू हेडन (380), माइकल क्लार्क (329 नाबाद) ने तिहरे शतक लगाए हैं।

वॉर्नर ने इसके साथ एडिलेड ओवल मैदान पर सर्वोच्च व्यक्तिगत योग अपने नाम किया। इस मैदान पर 299 रनों का रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम था। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकार्ड मैथ्यू हेडन के नाम है, जिन्होंने 2003 में पर्थ में जिम्बाब्वे के खिलाफ 380 रन बनाए थे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading