आ’पराधिक मामले में सबूत के तौर पर अब मेमोरी कार्ड या एसडी कार्ड को भी पेश किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि मेमोरी कार्ड सबूत के तौर पर मान्य होगा। केरल उच्च न्यायालय ने यौन उ’त्पीड़न के आ’रोपी दिलीप की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें दिलीप ने मेमोरी कार्ड की मांग की थी।

कोर्ट ने कहा था कि मेमोरी कार्ड को दस्तावेज के रूप में पेश नहीं किया जा सकता है। वहीं अब केरल हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एएम खानविलकर और दिनेश माहेश्वरी की बेंच ने कहा कि यदि आ’पराधिक मामले में अभियोग मेमोरी कार्ड/पेन ड्राइव की सामग्रियों पर निर्भर है तो आ’रोपी को उसकी कॉपी दी जानी चाहिए।
इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत सुनवाई के दौरान प्रभावी बचाव के लिए केवल आ’रोपी, उसके वकील या विशेषज्ञ को ही सामग्री के तौर पर मेमोरी कार्ड मुहैया कराया जा सकता है।
