हिंदी सिनेमा की उम्दा अभिनेत्री कल्कि केकलां प्रेग्नेंट हैं। अपनी प्रेग्ननेंसी के शुरूआती समय में भी वो लगातार काम कर रही थी। इस समय वो वेब सीरीज भ्रम में नजर आ रही हैं। समय-समय पर वो प्रेग्नेंसी के दौर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

चमकीले काले रंग के थाई हाई गाउन के साथ गुलाबी रंग की हील वाली पम्प्स में कल्कि ने फोटोशूट करवाया है। और कैप्शन में लिखा है डिस्को बेबी।
कल्कि प्रेग्नेंसी की हर तस्वीर में हील वाली सैंडिल में नजर आ रही हैं। वन शोल्डर वेलवेट साइड कट गाउन में कल्कि बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
