MG Motors ने इस साल की शुरुआत में ही भारतीय कार बाजार में एंट्री की थी और यहां आते ही देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर अपनी पकड़ बना ली। केवल एक एसयूवी के बलबूते एमजी ने इस सेक्टर की दिग्गज ऑटो कंपनियों को मात दे दी। साथ ही एमजी देश में पहली बार अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में भी अपनी व्हीकल्स को शोकेस करेगी। वहीं एमजी भारत में कुछ नई कारें लॉन्च करने की तैयारी क
MG मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक कार eZS को भारत में लॉन्च करेगी। वहीं इसका मुकाबला ह्यूंदै की कोना से होगा। हाल ही में कंपनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया है। पांच दिसंबर को कंपनी ने एक इवेंट भी आयोजित किया है, जहां इसे मीडिया के सामने शोकेस किया जा सकता है और बुकिंग शुरू की जा सकती है।
इसके अलावा एमजी मोटर्स पिछले कई दिनों से एक एसयूवी पर काम कर रही है, जो ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देगी। यह एसयूवी चीनी में लॉन्च एसयूवी Baojun RS-3 की रीबैज वर्जन होगी।

एमजी मोटर्स भी हेक्टर की तर्ज पर सात सीटर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। यह दिखने में बिल्कुल हेक्टर जैसी होगी, केवल इसकी लंबाई ज्यादा होगी। आने वाले कुछ महीनों में एमजी मोटर्स जल्द ही इसे लॉन्च करेगी।
कुछ दिनों पहले ही एमजी मोटर्स की इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड इंडेवर और महिंद्रा अल्टूरास जी4 से होगी। इसकी लंबाई 5,005 एमएम, चौड़ाई 1,932 एमएम और व्हीलबेस 2950 एमएम है। यह फॉर्च्यूनर और इंडेवर से लंबी होगी।
