गौरांग दोषी ने अपनी उपलब्धियों की सूची में जोड़ा एक और अध्याय

चीनी निर्देशकों स्टीफन लाम और झांग यिमौ के साथ जुड़ने की घोषणा के बाद बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता- निर्देशक गौरांग दोषी ने अपनी उपलब्धियों की सूची में एक और अध्याय जोड़ लिया है। अपने अगले प्रोजेक्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म हैप्पी एनिवर्सरी के लिए गौरांग, नीरज पाठक के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं।

add34705114622545758763.jpg

हल्की-फुल्की कॉमेडी और रोमांस से भरपूर यह फैमिली एंटरटेनर दोनों फिल्म निर्माताओं की एक साथ दूसरी फिल्म है। पाठक और दोषी इससे पहले बड़ी हिट आंखें में काम कर चुके हैं। इस बारे में बताते हुए गौरांग दोषी कहते हैं, ‘नीरज के लेखन की एक अनूठी शैली और उनका विजन बिल्कुल स्पष्ट है।

add2

उनके साथ काम करना हमेशा मेरे लिए खुशी की बात होती है क्योंकि हमारी सोच एक जैसी है इसलिए हमारा को-ऑर्डिनेशन लगभग टेलीपैथिक है। हैप्पी एनिवर्सरी आज के दौर की कहानी है और इसके लिए यह जरूरी था कि पूरी टीम फिल्म को लेकर एक जैसी सोच रखे।’

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading