#MAHARASHTRA : देवेंद्र फडणवीस को कभी विपक्षी नेता नहीं मानूँगा – उद्धव ठाकरे

#MAHARASHTRA #INDIA : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि वे बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस को कभी विपक्षी नेता नहीं मानेंगे। बता दें कि विधानसभा में आज ही फडणवीस को नेता विपक्ष बनाया गया है। 2 दिनों के विशेष विधानसभा सत्र के दूसरे दिन उद्धव ठाकरे ने 3 दशक के गठबंधन के टूटने आरोप लगाते हुए बीजेपी की ओर इशारा किया। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के लिए कहा कि मैं आपको कभी विपक्ष का नेता नहीं मानूंगा बल्कि आपके एक जिम्मेदार नेता कहूंगा। अगर आप हमारे साथ सही करते तो गठबंधन नहीं टूटता। मैंने देवेंद्र फडणवीस से बहुत कुछ सीखा और वे हमेशा मेरे दोस्त रहेंगे।

ठाकरे ने फडणवीस को अपने बधाई संदेश में कहा, ”मैंने कभी नहीं कहा कि कि मैं वापस लौटूंगा, लेकिन मैं इस सदन में आया। उन्होंने कहा, ”मैं सदन और महाराष्ट्र के लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि मैं कुछ भी आधी रात को नहीं करूंगा। मैं लोगों के हितों के लिए काम करूंगा। ठाकरे के इस कटाक्ष को फडणवीस और राकांपा प्रमुख अजित पवार के तीन नवम्बर की सुबह जल्दबाजी में शपथ लिये जाने के संबंध में देखा जा रहा है। सदन से किसानों की समस्याओं को कम करने की सदन से अपील करते हुए ठाकरे ने कहा, ”इस सरकार का उद्देश्य न केवल किसानों का कर्जा माफ करना है बल्कि हमें उनकी परेशानियों को भी कम करने की जरूरत है।

बता दें कि रविवार को कांग्रेस विधायक नाना पटोले को निर्विरोध स्पीकर चुना गया। बता दें कि 105 विधायकों के साथ बीजेपी विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है। बता दें कि बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन बीते माह बुरी तरह से टूट गया। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर खींचतान के चलते ये हुआ। इस सब के चलते बीच में कुछ दिन के लिए राज्य में राष्ट्रपति शासन भी लगा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading