#UP #INDIA : उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा व ग्रेटर नोएडा के बीच 15 किमी की मेट्रो रेल चलाने की तैयारी कर रही है। मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जल्द औपचारिक मंजूरी देने जा रही है। गौतमबुद्धनगर में मेट्रो के लगातार विस्तार से वहां व आसपास के लोगों को इससे खासी सहूलियत होगी।

साथ ही उन्हें सार्वजनिक परिवहन के रूप में बेहतर विकल्प मिल सकेगा। इससे यहां के लोग मेट्रो रेल के जरिए रोजाना दिल्ली आ जा सकेंगे। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इससे संबंधित डीपीआर को जल्द मंजूरी दिलाई जाएगी। कारपोरेशन ही इस परियोजना का निर्माण व संचालन करेगा। इसे मार्च 2022 तक पूरा करने की योजना है।

