#PATNA : 11वीं बार राजद का कमान संभालेंगे लालू प्रसाद यादव

#BIHAR #INDIA : लालू प्रसाद यादव एक बार फिर राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किये जाएंगे। वह 11वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। सोमवार को विधायक भोला यादव ने उनके नाम से नामांकन पत्र प्राप्त किया। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में चार सेट में उनका नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। एकमात्र नामांकन होने के कारण उसी दिन उनका अध्यक्ष बनना भी तय हो जाएगा। इसी के साथ तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान सौपने की चल रही अटकलबाजियों पर भी विराम लग जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन मंगलवार को दो बजे तक होना है। लेकिन, लालू प्रसाद का नामांकन दोपहर 12.30 बजे ही होगा। पार्टी की स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब लालू प्रसाद का नामांकन पत्र उनके प्रतिनिधि दायर करेंगे। पार्टी के संविधान में इसकी व्यवस्था है लेकिन इसके लिए नामांकन पत्र पर उम्मीदवार की सहमति भी लेने की व्यवस्था है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष सहित पार्टी के सभी वरीय नेता उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने के लिए लगभग छह सौ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का प्रकाशन रविवार को कर दिया था। ये सभी सदस्य पार्टी प्रमुख के रूप में लालू प्रसाद के नाम पर मुहर दस दिसम्बर को लगाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद की कमान पूरी तरह से संभाल ली है। सारी नीतियां उनके ही स्तर से ही तय की जाती हैं। हालांकि इसके पहले नेता प्रतिपक्ष लालू प्रसाद की सहमति भी लेना नहीं भूलते हैं। उधर, लालू प्रसाद भी लंबे समय से सक्रिय राजनीति से अलग हैं। ऐसे में यह चर्चा भी होने लगती है कि अब पार्टी की कमान विधिवत तेजस्वी प्रसाद को सौंप दी जाएगी। लेकिन लालू प्रसाद के नाम से नामांकन पत्र लिये जाने के बाद सोमवार को ही यह तय हो गया कि एक बार फिर पार्टी की कमान संस्थापक के हाथ में ही रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading