सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा रही श्रीदेवी को दुनिया से अलविदा कहे 2 साल होने को जा रहा है । श्रीदेवी की याद में उनके पति बोनी कपूर ने एक किताब लॉन्च की । दीपिका पादुकोण ने भी इस लॉन्च ईवेंट में शिरकत की। साथ ही श्रीदेवी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की ।

दीपिका पादुकोण ने यहां श्रीदेवी की जीवनी के विमोचन के मौके पर बताया कि वो श्रीदेवी को वह चैंपियन मानती थीं। उन्होंने कहा- ‘2007 में जब मैंने करियर शुरू किया, तब से वह मुझे मेरी हर फिल्म की रिलीज के बाद मैसेज करती थीं। वो सारे मैसेज मेरे पास आज भी हैं।’

दीपिका ने आगे कहा- ‘हमारे संबंध इतने अच्छे थे कि हम घरों की भी बात करते थे । आखिरी बार जब हम मिले थे तो घर पर रहने वाले स्टाफ से होने वाली परेशानी पर बात कर रहे थे।’ दीपिका ने कहा कि वह एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो व्यक्तिगत स्तर पर भी मुझे प्रिय थीं।