भारत में लॉन्च हुआ Huawei GT 2 स्मार्टवॉच

Huawei ने GT 2 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में दमदार ऑल राउंडर किरीन ए1 चिपसेट मिलेगा। आपको बता दें इस प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाली यह पहली स्मार्टवॉच है।

Huawei Watch GT 2 दो वेरियंट में मौजूद है जिनमें 42mm और 46mm डायल साइज शामिल हैं। 46mm स्पोर्ट्स ब्लैक की कीमत 15,990 रुपये, 46mm लेदर स्पोर्ट्स की कीमत 17,990 रुपये, 46mm टाइटेनियम ग्रे मेटल की कीमत 21,990 रुपये और लोन 42mm ब्लैक की कीमत 14,990 रुपये है।

add

हुवावे वॉच जीटी 2 के साथ कंपनी ऑफर्स भी दे रही है। जैसे- यदि आप 12 से 18 दिसंबर के बीच इसे बुक करते हैं तो आपको 6,999 रुपये की कीमत वाला हुवावे का फ्रीलांस इयरफोन फ्री में मिलेगा। ग्राहकों को इस स्मार्टवॉच के 46mm वाले मॉडल में 1.39 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। वहीं, 42mm वाले वेरियंट में 1.2 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टवॉच वाटर और डस्टप्रूफ के लिए 5 एटीएम की रेटिंग मिली है।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading