#DELHI : कच्ची कॉलोनियों को नियमित करने का बिल राज्यसभा से पास

#DELHI #INDIA : दिल्ली की 1700 से अधिक अनाधिकृत कॉलोनियों की मान्यता और निवासियों को मालिकाना अधिकार देने का रास्ता साफ हो गया है। राज्यसभा ने बुधवार को तीन घंटे चर्चा करने के बाद ‘राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र दिल्ली (अप्राधिकृत कॉलोनी निवासी संपत्ति अधिकारी मान्यता) विधेयक, 2019’ को ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा ने इसे पिछले सप्ताह अपनी मंजूरी दे दी थी।

आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह कानून 1796 कॉलोनियों के बारे में है, जिन्हें 2008 में अनधिकृत के रूप में अधिसूचित किया था। यह विधेयक दिल्ली की 40 लाख आबादी को राहत देगा। इससे लोगों को अपनी मकान और जमीन पर मालिकाना हक मिल सकेगा और वे इस पर लोन आदि ले सकेंगे। इसके अलावा इससे उनको बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

महिला के नाम से रजिस्ट्री : अनाधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति की रजिस्ट्री महिला के नाम से या महिला के साथ पुरुष के नाम से संयुक्त रूप से होगी। रजिस्ट्री के लिए मामूली शुल्क चुकाना होगा। इन भूखंडों की रजिस्ट्री प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading