बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने पिता पंकज कपूर के साथ फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। दोनों पिछली बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘शानदार’ में नजर आए थे। अब इतने सालों बाद दोनों अपकमिंग फिल्म ‘जर्सी’ में एक साथ दिखाई देंगे।

यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें शाहिद क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं पंकज कपूर, शाहिद के कोच के किरदार में नजर आएंगे फिल्म के बारे में बात करते हुए पंकज ने बताया, ‘जर्सी’ भावनाओं से प्रेरित एक मजबूत कहानी है। शाहिद के साथ काम करना हमेशा दिलचस्प रहा है।

मैं भावनाओं को खूबसूरती से बड़े पर्दे पर पेश करने की उनकी क्षमता का प्रशंसक हूं।’ वहीं गौतम ने भी पंकज कपूर के फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए बताया, ‘पंकज सर कमाल के अभिनेता हैं। हम उनका काम देखते हुए बड़े हुए हैं। उनको डायरेक्ट करना एक बहुत बड़ा सम्मान होगा