#RAJASTHAN_POLICE : कांस्टेबल की 5000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Police Recruitment 2019: राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल की 5000 भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये भर्तियां राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल जीडी (जनरल ड्यूटी) और कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली हैं। इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन पत्र ऑनलाइन राजकॉम इन्फो सर्विसेज लि. (RISL) द्वारा संचालित समस्त ई-मित्र कियोस्क, जनसुविधा केंद्र सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) और विभाग की वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर भरे जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 दिन के बाद शुरू होगी। आवेदन 30 दिन तक भरे जाएंगे। परीक्षा अगले साल फरवरी या मार्च माह में होगी। इन रिक्तियों में 79 पद खेल कोटे से भी भरे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सितंबर में कहा था कि सरकार पुलिस को संसाधनों की कमी नहीं होने देगी और पुलिस के नये वाहनों के लिए 70 करोड़ रुपए का बजट दिया है तथा 5,000 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती करने को मंजूरी दी गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading