मेरे ऊपर दर्ज मु’कदमे मेरे लिए पदक के समान हैं – राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी और उसके कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ देशभर में जो मुकदमे दर्ज कराए हैं उनसे वह डरे नहीं हैं बल्कि उन्हें तो वह पदक के समान मानते हैं। राहुल ने कहा, ‘मेरे खिलाफ 15 से 16 मुकदमे हैं। जब आप सैनिकों को देखते हैं तो उनके सीने पर कई सारे पदक होते हैं।’ राहुल ने कहा, हर मुकदमा मेरे लिए पदक के समान है।’


न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, राहुल ने वनयांबलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, इनकी संख्या जितनी अधिक होगी मैं उतना खुश होऊंगा। उन्होंने कहा कि वह उनसे वैचारिक लड़ाई लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading