नोकिया ने भारत में अपना पहला 4के स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी ने इस टीवी की सेल के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। नोकिया के स्मार्ट टीवी की बिक्री 10 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। कंपनी का यह टीवी शाओमी, मोटोरोला और वनप्लस के टीवी को कड़ी टक्कर देगा।

कंपनी ने 55 इंच डिस्प्ले वाले 4के स्मार्ट टीवी की कीमत 41,999 रुपये रखी है। साथ ही ग्राहक इस टीवी को फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को टीवी की खरीदारी पर 10 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस टीवी को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।

यूजर्स को नोकिया के इस टीवी में 55 इंच का अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। कंपनी ने इस टीवी की स्क्रीन में बेजल-लेस डिजाइन दिया है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस टीवी में क्वॉडकोर चिपसेट के साथ 2.25 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है।