#UP : उन्नाव केस पर योगी ने दिया स’ख्त का’र्यवाई का निर्देश

#UP #INDIA : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार सुबह हुई भ’यानक वारदात को संज्ञान में लेगे हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आ’रोपियों के खिलाफ स’ख्त कार्र’वाई करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि पीड़िता का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है जिसका सारा खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पी’ड़िता पर अ’त्याचार करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त का’र्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर माननीय न्यायालय से प्रभावी दण्ड दिलाने के लिए हर सम्भव कार्यवाही की जाए। योगी ने मण्डलायुक्त, लखनऊ और पुलिस महानिरीक्षक को तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण कर आज सायंकाल तक अपनी आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.